Dainik prahari live news

news and political

बस्ती- एसपी ने किया थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कलवारी- पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना कलवारी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने गार्द की सलामी लेने के बाद थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, आईजीआरएस, मिशन शक्ति डेस्क, साइबर सेल, मालखाना, बैरक तथा बंदीगृह का गहन निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की।
एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश देते हुए पीड़ित संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। महिला संबंधी मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से अपडेट रहने तथा आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, पुलिस मेस एवं शस्त्रागार की स्वच्छता और रखरखाव का भी जायजा लिया गया।
इसके अलावा ग्राम चौकीदारों एवं नवागत रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *