Dainik prahari live news

news and political

बस्ती- नीलगायों के आतंक से किसान बेहाल, गन्ना समेत कई फसलें हो रहीं बर्बाद सरकार उठाए ठोस कदम : ग्रामीण

 कप्तानगंज- ग्रामीण क्षेत्रों में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। किसान दिन-रात मेहनत कर गेहूं, धान, मक्का, आलू और गन्ना जैसी फसलों की खेती करते हैं, लेकिन रात होते ही नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खासकर गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा क्षति पहुंच रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

किसानों का कहना है कि वे पूरी रात जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, फिर भी फसल बचा पाना मुश्किल हो रहा है। कई किसानों ने बताया कि नीलगायों के कारण उनकी आधी से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है।

ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों की इस गंभीर समस्या पर तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। नीलगायों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी योजना बनाई जाए, किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि अन्नदाता को राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों का खेती से विश्वास उठने लगेगा, जिसका सीधा असर कृषि व्यवस्था पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *