Dainik prahari live news

news and political

बस्ती: परसरामपुर थाना में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 33 मामलों की हुई सुनवाई

बस्ती: परसरामपुर थाना में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 33 मामलों की हुई सुनवाई बस्ती। जनपद के परसरामपुर थाना में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं।कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह की मौजूदगी में किया गया। समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता नायब तहसीलदार शौकत अली एवं थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने की।समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 32 मामले राजस्व विभाग तथा 1 मामला पुलिस विभाग से संबंधित पाया गया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने मौजूद फरियादियों को भरोसा दिलाया कि जमीन विवाद, राजस्व संबंधी समस्याओं और अन्य शिकायतों का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *