
ब्रेकिंग बस्ती : बकरीद को लेकर हाई अलर्ट पर बस्ती पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।
एसपी की सक्रिय कार्यशैली और सतर्क निगरानी के चलते जनपदवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।







Leave a Reply