October 14, 2026
IMG-20260925-WA0008

लखनऊ में ₹12,000 करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमिपूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विकास को नई गति देने वाली वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन एवं भूखंडों के पंजीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए।

लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इन योजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ₹2,166 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट्स का शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुआवजा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से संवाद किया और परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

इन जनोपयोगी आवासीय एवं विकास परियोजनाओं से राजधानी में नियोजित विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के अवसर पर लखनऊवासियों को इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए बधाई दी गई।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ | सच के साथ, हर पल आपके साथ

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  शांति भंग की आशंका में चार गिरफ्तार, एसडीएम न्यायालय भेजे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *