October 14, 2026
IMG-20261007-WA0424

तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी

मुरादाबाद। प्रदेश सचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंबेडकर पार्क (सिविल लाइन) से जिलाधिकारी/एसएसपी कार्यालय तक जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान थाना कटघर में दर्ज मु.अ.सं. 0580/2026 के मामले में सभी नामजद/आरोपितों की गिरफ्तारी, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, पीड़ितों को मुआवजा दिलाने तथा कथित रूप से पीड़ितों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्रेस नोट के अनुसार, मामला पंडित नगला क्षेत्र का है। आरोप है कि विगत दिनों देर रात तक शोर होने के कारण पड़ोसी द्वारा कारखाना बंद करने के लिए कहे जाने के बाद विवाद हुआ। आरोप लगाया गया कि कारखाना संचालक अजीम, कमूदीन, यासीन, सीफा, खुर्शीद, असीम सहित अन्य लोगों ने राहुल, कपिल और जोगेश को कथित रूप से बंद कर मारपीट की तथा उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। प्रेस नोट में बताया गया है कि घायल पीड़ितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने पंडित नगला चौकी इंचार्ज विनीत कुमार, कांस्टेबल दिनेश सहित 8-10 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पीड़ितों पर लाठीचार्ज किया।

प्रदेश सचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो निषाद पार्टी के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

धरना-प्रदर्शन में महिपाल कश्यप, राजीव कश्यप, मनोज कश्यप, ठाकुर मंजु राठौर, फुलवती देवी, वीर बहादुर कश्यप, राजेश कश्यप, भीमसेन तुरैहा, ओंकार तुरैहा, ओमकार प्रजापति, ओमपाल कश्यप, राजू कश्यप, सौरभ प्रधान, अजय कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  मदनपुरा-जंगमबाड़ी तक सीवर बना व्यापार की राह का रोड़ा, 25 दिन से नहीं मिली राहत

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *