October 14, 2026
IMG-20261010-WA0002

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गांव से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक विकसित हो रहा खेल बुनियादी ढांचा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में गांव से ब्लॉक, ब्लॉक से जनपद और जनपद से प्रदेश स्तर तक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत खेल मैदानों, मिनी स्टेडियमों, स्टेडियमों और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

वर्दी में भी खेल भावना बनाए रखने की अपेक्षा

मुख्यमंत्री ने चयनित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ वे जर्सी पहनकर खेल के मैदान में अपना योगदान देते थे, उसी भावना और प्रतिबद्धता के साथ उन्हें अब पुलिस की वर्दी में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  ब्रेकिंग न्यूज़ : बस्ती में पति से परेशान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *