October 14, 2026
FB_IMG_1791588969051

अपराध रजिस्टर से लेकर हिस्ट्रीशीट तक अभिलेखों की जांच, बीट पुलिसिंग मजबूत करने और जनशिकायतों का समय से निस्तारण करने पर जोर

बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 9 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर और कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाने के अभिलेखों का किया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही हाल में हुई घटनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सही तरीके से करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

बीट पुलिसिंग मजबूत करने पर दिया जोर

एसपी ओमवीर सिंह ने बीट आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहने और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता और जनता के साथ बेहतर संवाद आवश्यक है।

इसके अलावा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

See also  बस्ती- अशोकपुर माझा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया स्वर्गीय फूलन देवी का शहादत दिवस

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *