October 14, 2026
FB_IMG_1791686988400

बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना वाल्टरगंज और थाना पुरानी बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों के अभिलेखों, कार्यालयों और परिसर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। हाल में हुई घटनाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सही तरीके से करें। साथ ही, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने और पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

महिला एवं बाल अपराधों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र और हेल्पडेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीट आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमणशील रहने तथा संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने को कहा। साथ ही, जनता की शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगामी त्योहारों को लेकर आमजन से किया संवाद

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आमजन और मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

See also  कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण दिए सख्त निर्देश ।

निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती, संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ | बस्ती
सच के साथ, हर पल आपके साथ।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *