October 14, 2026
IMG-20261012-WA0002

वाराणसी/उत्तरप्रदेश। भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल द्वारा रविवार को भव्य जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव बाबू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारियों ने गर्मी में राहगीरों और स्थानीय लोगों को शीतल जल वितरित कर सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकेश यादव बाबू ने कहा कि, “भारत सेवाश्रम संघ पिछले 100 वर्षों से निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा कर रहा है। उनके इस शताब्दी समारोह से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम भी अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें। इसी सेवा भावना के साथ आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।” उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम में व्यापार मंडल के लगभग 50 पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, संरक्षक यादवेंद्र सिंह, मंत्री पिंटू वर्मा, संगठन मंत्री मोहन यादव सहित व्यापार मंडल के अन्य सभी पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  लखनऊ अग्निकांड के बाद सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, प्रदेशव्यापी फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *