October 14, 2026
Snapchat-831816516

CmUKXFNuYXBjaGF0LzE0LjI1LjAuNDMgKENQSDI2OTM7IEFuZHJvaWQgMTYjVS5SNFQyLjUwOWI2OTItMmI1ZTViMi0yYjVlYmY5IzM2OyBnemlwKSBWL01VU0hST09NEMbV4IzpAQ==

विद्यालय प्रिंस एकेडमी भावपुर कप्तानगंज में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद कर दिया गया राष्ट्रसेवा का संदेश

कप्तानगंज, बस्ती। 2 अक्टूबर 2026। प्रिंस एकेडमी भावपुर, कप्तानगंज में शुक्रवार को 2 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर विमल पांडेय, अरुण शुक्ला, प्रबंधक दुर्गेश पांडेय, अध्यापक योगेश निषाद सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  UPTET-2026: परीक्षा परिणाम में संशोधन को लेकर आयोग ने जारी की महत्वपूर्ण विज्ञप्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *