बस्ती। गोण्डा के परसपुर क्षेत्र में हुए विनोद साहनी हत्याकांड के मामले को लेकर एकलव्य सेना ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
एकलव्य सेना का आरोप है कि हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को अभी तक पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। संगठन ने कहा कि मामले में अपेक्षित कार्रवाई न होने से समाज में आक्रोश है।
ज्ञापन के माध्यम से एकलव्य सेना ने सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने, हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, परिजनों को दो करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
इसके साथ ही संगठन ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पर मामले में हीलाहवाली करने और उचित न्याय न दिलाने का आरोप लगाते हुए दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग भी की। एकलव्य सेना ने ग्रामीणों एवं अन्य नेताओं पर दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रमेश चंद, रामसजीवन निषाद, चंद्रप्रकाश निषाद, सुरजीत निषाद, रामलौट, अरविंद, विनोद निषाद, माधुरी निषाद, रानी निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
