शांति भंग की आशंका में चार गिरफ्तार, एसडीएम न्यायालय भेजे गए
कप्तानगंज। थाना कप्तानगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति भंग की आशंका में दो अभियुक्त और दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय हर्रैया भेजा।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए लोगों में घनश्याम प्रसाद पुत्र रामभैया, रानी देवी पत्नी रामभैया, दयाशंकर पुत्र जगनारायण और पूजा पुत्री जगनारायण शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत चारों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय एसडीएम हर्रैया के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, कांस्टेबल सौरभ पाल और महिला कांस्टेबल अर्पिता पाठक शामिल रहीं।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
