October 14, 2026
FB_IMG_1790424857956

अपहरण व धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने भेजा न्यायालय

बस्ती। कलवारी थाना पुलिस ने अपहरण एवं आपराधिक धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गौड़ मय पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में पाँऊ बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0-233/2026, धारा 137(2), 87, 351(3) BNS के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त कृष्णा प्रसाद उर्फ किसान पुत्र रामकरन, निवासी ग्राम गाना, थाना कलवारी, जनपद बस्ती, गायघाट बाजार में किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है और वहां से भागने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गौड़ पुलिस टीम के साथ तत्काल गायघाट बाजार से गाना जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। पुलिस टीम को सामने देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गौड़
  • कांस्टेबल सुनील खरवार
  • रि0 कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह यादव

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारियों का जायजा, मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *