‘लोकल टू ग्लोबल’ की सोच के साथ वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के उत्पाद और प्रतिभाएं
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक और उद्यमशील क्षमता को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 4.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के कर-कमलों से हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ‘Local to Global’ की सोच के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। UP International Trade Show के माध्यम से प्रदेश अपने Product, Potential और Innovation को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है।
कारीगरों और युवाओं को मिल रहा नया मंच
UPITS में उत्तर प्रदेश के कारीगरों के हुनर को नए बाजारों से जोड़ने, युवाओं के Innovation को अवसर देने तथा MSME सेक्टर के सामर्थ्य को विस्तार देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रदेश के विभिन्न उत्पाद, उद्यम और प्रतिभाएं देश-विदेश से पहुंचे Buyers, Businesses, Exhibitors और Entrepreneurs से सीधे जुड़ रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
किसानों और स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान
ट्रेड शो में प्रदेश के स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ किसानों और अन्नदाताओं के परिश्रम को भी नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की विविध औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षमता को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया है।
UP International Trade Show में बढ़ती भागीदारी और आगंतुकों की संख्या प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और व्यापारिक संभावनाओं में बढ़ती रुचि को दर्शाती है।इस अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा देश-दुनिया से पहुंचे सभी Buyers, Exhibitors, Entrepreneurs और युवा साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
UP International Trade Show 4.0 के सफल आयोजन के लिए मंगलमयी शुभकामनाएं।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
