October 14, 2026
FB_IMG_1791893346517

पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदेश के ग्राम चौकीदारों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के 325 से अधिक ग्राम चौकीदारों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त बस्ती मंडल, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में सहयोग देने, पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने तथा ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में ग्राम प्रहरियों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर पुलिस लाइन बस्ती में उपस्थित ग्राम चौकीदारों को सम्मानित किया गया।

पुलिस और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं ग्राम चौकीदार : एसपी

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने ग्राम चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने सभी ग्राम चौकीदारों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के बाद ग्राम चौकीदारों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने ग्राम सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था में अपनी भूमिका को महत्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  लखनऊ: सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ सच के साथ, हर पल आपके साथ।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *