October 14, 2026
IMG-20261002-WA0053(1)

महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम के संदेश को अपनाने का लिया संकल्प

बस्ती। 02 अक्टूबर 2026। महुलानी बंजरिया कोदई, बस्ती स्थित R.A.C. Global Academy में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने महात्मा गांधी जी के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने, सत्य एवं अहिंसा को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में गांधी जी के विचारों और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्री सतीश कुमार चौधरी, श्री रोहित तिवारी, श्री मनीष कुमार उपाध्याय, श्री विनोद कुमार, श्री पारसनाथ, श्री राधेश्याम तिवारी तथा शिक्षिकाएँ दिव्या पांडेय, अर्चना मिश्रा, निशा यादव, अंतिमा यादव, निधि, सरिता, रागिनी, शुभी, सौम्या एवं प्रियंका सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने महात्मा गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

See also  अयोध्या को मिली 125 विकास परियोजनाओं की सौगात, झलकारी बाई की प्रतिमा का हुआ अनावरण

“सत्य और अहिंसा केवल गांधी जी के विचार नहीं, बल्कि बेहतर समाज के निर्माण का मार्ग हैं।”

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *