बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर क्षेत्र के ग्राम डेरवा निवासी होनहार प्रतिभावान आशीष कुमार निषाद ने नीट पीजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। आशीष कुमार निषाद ने नीट पीजी परीक्षा में 3056वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है।
आशीष कुमार निषाद, डेरवा निवासी अश्वनी कुमार निषाद एवं सुनीता निषाद के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज से पूरी की। वर्तमान में आशीष कुमार निषाद गोंडा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नीट पीजी में मिली इस सफलता के बाद एमबीबीएस के पश्चात उनकी उच्च चिकित्सा शिक्षा के लिए आगे की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
आशीष की इस उपलब्धि पर उनके चाचा डॉ. अरविन्द निषाद, जो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बस्ती के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं, तथा चाची डॉ. माया निषाद, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर सहित परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
परिजनों ने कहा कि आशीष की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर संघर्ष का परिणाम है कि उन्होंने नीट पीजी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार रैंक हासिल की। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है।
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए आशीष कुमार निषाद ने अपने माता-पिता तथा चाचा डॉ. अरविन्द निषाद और चाची डॉ. माया निषाद के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा को महत्वपूर्ण बताया।
आशीष निषाद की इस उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
