October 14, 2026
IMG-20261006-WA0002

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। संयुक्त श्रीमाली महासभा वाराणसी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सैनी (बबलू), जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली के नेतृत्व में वाराणसी जिला महिला मोर्चा के गठन को लेकर एक बैठक की गई। बैठक के मुख्य अतिथि संतोष सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संयुक्त श्रीमाली महासभा रहे। बैठक में सर्वसम्मति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू माली, उपाध्यक्ष जय कुमारी सैनी, मंत्री पद पर राधिका सैनी चुनी गई। वही संयुक्त श्रीमाली महासभा के संरक्षक रूद्र प्रसाद पंडा, जिला उपाध्यक्षद्वय दीपक कुमार सैनी, संतोष सैनी व जिला मंत्री ओमप्रकाश सैनी को बनाया गया। जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी महामंत्री राजकुमार श्रीमाली ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय, जिला व महानगर पदाधिकारीयों ने नवगठित महिला मोर्चा टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार सैनी, धन्यवाद ज्ञापन गोपाल श्रीमाली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संरक्षक राजेश कुमार सैनी (गोकुलधाम), राष्ट्रीय उपाध्यक्षद्वय अशोक सैनी, आनंद रीता सैनी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सैनी, जिला मंत्री माता चरण पंडा, शहर अध्यक्ष चंदन सैनी, राजकुमार सैनी, राम मनोहर सैनी, रेखा श्रीमाली, साधना माली, शिव लक्ष्मी माली, वैजयंती माली, गीता सैनी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  मनौरी ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद समेत तीन लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *