October 14, 2026
IMG-20260929-WA0006

संवाददाता विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। बच्चों की प्रतिभा को मंच और सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में मिसेज एशिया विजयता सचदेवा की पहल के तहत विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव में आयोजित सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। टीटीएफ फाउंडेशन के 11 चयनित बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में टीटीएफ फाउंडेशन की सोनाली ने राइजिंग स्टार अवार्ड के साथ-साथ मिस सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस 2026’ का खिताब भी अपने नाम किया। अपनी शानदार प्रस्तुति और आत्मविश्वास से सोनाली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं आस्था फाउंडेशन की बेटी तान्या कुमारी ने शानदार डांस प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सम्मान प्राप्त किया। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें केवल मंच ही नहीं दिया, बल्कि अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया। पत्रकारों से विजयता सचदेवा ने कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच देने की है। बच्चों के चेहरे की खुशी और सपनों को पूरा करने का विश्वास ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम में मिले सम्मान और मंच से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में अपने हुनर को और निखारने का संकल्प लिया। पत्रकार वार्ता में मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा, पुष्पा मिश्रा सहित सभी विजेता बच्चे मौजूद थे।

See also  सोलह श्रृंगार संग पिया का प्यार' थीम पर नीलकंठ शाखा ने मनाया भव्य तीजोत्सव

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *