October 14, 2026
IMG-20261013-WA0001

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका उपाध्याय ने सौंपी जिम्मेदारी, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

संवाददाता: विवेक सिन्हा

वाराणसी, 12 अक्टूबर 2026। काशी की सुप्रसिद्ध समाजसेविका सुनीति सिंह को सामाजिक संस्था जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट के महिला मोर्चा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका उपाध्याय ने सोमवार को उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका उपाध्याय ने विश्वास जताया कि सुनीति सिंह अपनी लगन, मेहनत और कुशल नेतृत्व के बल पर उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी। साथ ही जनसेवा, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सुनीति सिंह ने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका उपाध्याय और संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संस्था के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहेंगी।

सुनीति सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर वाराणसी में उनके शुभचिंतकों और परिचितों में हर्ष का माहौल है। संस्था की वाराणसी जिलाध्यक्ष बेबी सेठ सहित कई शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उनके मनोनयन को संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ सच के साथ, हर पल आपके साथ।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  डाक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों पर हड़ताल की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *