October 14, 2026
FB_IMG_1790157029357

बस्ती। थाना पैकोलिया क्षेत्र से एक लड़के के लापता होने की सूचना प्राप्त होने के बाद पैकोलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता से बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया मोतीचंद राजभर के निर्देशन में पुलिस टीम ने गुमशुदा लड़के की तलाश के लिए अथक प्रयास किया। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़के को हर्रैया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। लड़के की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी हसीनाबाद सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार एवं कांस्टेबल कृष्ण गोपाल द्विवेदी की तत्परता महत्वपूर्ण रही।पुलिस ने बरामद लड़के को उसके पिता राजेश कुमार एवं माता को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस को धन्यवाद दिया।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ — सच के साथ, हर पल आपके साथ।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती से बड़ी खबर: दुबौला-गोड़सरा मार्ग पर मृत नीलगाय को वन विभाग ने हटवाकर कराया दफन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *