October 14, 2026
FB_IMG_1791588343330

कई महीनों से चल रहा था पारिवारिक विवाद, समझाने-बुझाने पर एक साथ रहने को तैयार हुए पांचों जोड़े

बस्ती। जनपद बस्ती के महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र की पहल से पांच दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। महिला थाना पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया, जिसके बाद पांचों जोड़े अपनी सहमति से दोबारा एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न पारिवारिक कारणों से इन दंपतियों के बीच पिछले कई महीनों से मनमुटाव चल रहा था। आपसी मतभेदों के चलते पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग की और उन्हें आपसी बातचीत तथा समझदारी से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस टीम के प्रयासों से पांचों दंपतियों के बीच सुलह-समझौता हो गया। इसके बाद सभी जोड़ों को महिला थाने से राजी-खुशी विदा किया गया। पुलिस के अनुसार, सभी दंपति बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से एक साथ रहने के लिए सहमत हुए।

इन पांच दंपतियों के बीच हुआ सुलह-समझौता

  1. गुड़िया पांडेय एवं विशाल पांडेय — निवासी सिरौता, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती।
  2. वर्षा एवं दीपक — निवासी मंगल बाजार, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।
  3. रागिनी एवं शशि कुमार — निवासी पिपरा गायघाट, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
  4. अनीता एवं इंद्रदेव — निवासी बेसियाकला, थाना लालगंज, जनपद बस्ती।
  5. सबीना खातून एवं सूफियान अहमद — निवासी परसाजफर, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

महिला थाना पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस सुलह-समझौते की प्रक्रिया में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह, महिला हेड कांस्टेबल प्रीती गुप्ता, हेड कांस्टेबल वीनू सिंह तथा महिला कांस्टेबल नीलम यादव की भूमिका रही।

See also  महिला कांस्टेबल की मौत पर पति ने उठाए गंभीर सवाल, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और पांचों दंपति फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *