संवाददाता विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा द्वारा अंधरापुल स्थित एक होटल के सभागार में सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के समापन अवसर पर ‘सोलह श्रृंगार संग पिया का प्यार – आएँ मनाएँ तीज का त्यौहार’ थीम पर भव्य तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण तथा शाखा की महिला सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात शास्त्रीय गायिका चंदा रानी ने कहा कि तीजोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम परिषद के पाँच सूत्रों के अनुरूप भारती परंपराओं व सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सम्पर्क, सहयोग और सौहार्द को बढ़ाते हैं। तीजोत्सव की संयोजिका वंदना, रंजना, नेहा सेठ, ईशा सेठ एवं सुरुचि रहीं। इस दौरान गणेश वंदना, शिव स्तुति, कजरी गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य, कपल डांस, एकल एवं युगल गायन, रुचिकर गेम्स और मजेदार चुटकुलों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। महिला सहभागिता प्रमुख विभा मौर्य की उपस्थिति में प्रांतीय व शाखा की सभी महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया संग काजल वालिया, प्रांतीय महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल संग प्रेरणा अग्रवाल, प्रांतीय महिला सहभागिता डॉ. प्रियंका जायसवाल, प्रांतीय सचिव कमल कुमार सिंह, प्रांतीय महिला सह-भागिता सीमा श्रीवास्तव संग प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, श्वेता मेहरोत्रा संग विवेक मेहरोत्रा, रीता जायसवाल संग अनूप जायसवाल, प्रांतीय पर्यावरण सह-भागिता रेनुका सिंह संग डॉ. बी.एन. रॉकी, प्रांतीय सेवा सह-भागिता नंदिनी सिंह संग राजेश सिंह, पंकज पटेल सहित शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सरिता श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, पूनम जायसवाल, प्रज्ञा पांडेय, सोनिका गुप्ता, राजीव गुप्ता, संदीप सिंह, आनंद शर्मा, विशाल कपूर, डॉ. अमित पांडेय, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, उमाशंकर जायसवाल, निशांत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, गीता सिंह पटेल एवं शाखा के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राकेश मौर्य ने किया, स्वागत अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
