बस्ती। आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त बस्ती मंडल एवं डीआईजी बस्ती रेंज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।
अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वय से भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
