UPTET-2026: परीक्षा परिणाम में संशोधन को लेकर आयोग ने जारी की महत्वपूर्ण विज्ञप्ति
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के परीक्षा परिणाम में संशोधन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए प्रत्यावेदनों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने छह सदस्यीय समिति गठित कर प्रकरणों की जांच कराई। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने प्रत्यावेदनों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आयोग की 16 सितंबर 2026 की विज्ञप्ति के अनुसार, पहली श्रेणी में OMR शीट में अनुक्रमांक के गोले, प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के गोले अथवा दोनों को गलत भरने से संबंधित मामले शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति में OMR का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, क्योंकि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह OMR आधारित है।
दूसरी और तीसरी श्रेणी में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत प्राप्त कम अंक तथा उत्तर कुंजी के आधार पर कम अंक प्राप्त होने से संबंधित प्रत्यावेदन शामिल हैं। आयोग ने कहा कि परीक्षा से पहले जारी विज्ञप्ति में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया था और विभिन्न पालियों के प्रश्नपत्रों की कठिनाई के स्तर के तुलनात्मक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। इसलिए इन मामलों में अंकों में बदलाव की मांग स्वीकार नहीं की गई।
चौथी श्रेणी में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग/श्रेणी में त्रुटि से संबंधित मामले शामिल हैं। ऐसे अभ्यर्थियों से आयोग के पोर्टल के माध्यम से शीघ्र ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। अभ्यर्थी स्वयं संशोधित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

आयोग ने विज्ञप्ति में कहा है कि परीक्षा परिणाम और OMR आधारित मूल्यांकन से संबंधित निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
स्रोत: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की विज्ञप्ति, दिनांक 16 सितंबर 2026।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
