गाजियाबाद– 18 जुलाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अभियोजन को प्रभावी बनाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा मृतका के पिता और परिवार के एक पात्र सदस्य को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड सहित सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री एवं मेरठ के जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
