अयोध्या को मिली 125 विकास परियोजनाओं की सौगात, झलकारी बाई की प्रतिमा का हुआ अनावरण अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में महान वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विरासत और विकास” के विजन को साकार करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹378 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाले राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित कुल 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों को इन विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं और बधाई दीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 84 See also बस्ती से बड़ी खबर- बस्ती मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह IAS को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने कहा— "उम्र देखकर कोई नहीं कह सकता कि रिटायर हो रहे हैं" Post navigation राम मंदिर दान प्रकरण पर बोले सीएम योगी, कहा- “अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी” विज्ञापन टेंडर में पारदर्शिता की मांग, नगर आयुक्त से मिले पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी