October 14, 2026
IMG-20260721-WA0003

बस्ती- जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत माझा के ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद एक आवश्यक कार्य से मनौरी ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित अर्टिगा कार ने उनकी स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट डिजायर कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद के सीने की हड्डी में फ्रैक्चर होने की जानकारी है। इसके अलावा उनके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक कमलेश चौधरी के सिर में चोट लगी, जबकि वाहन में सवार भोला निषाद भी घायल हो गए।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश चौधरी और भोला निषाद की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद की गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें अनीश हड्डी अस्पताल, बस्ती में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर और सामान्य बताई जा रही है तथा किसी बड़े खतरे की सूचना नहीं है।
यह सड़क दुर्घटना बस्ती जिले के मनौरी ओवरब्रिज पर स्विफ्ट डिजायर और अर्टिगा कार की आमने-सामने हुई टक्कर से संबंधित है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए इंपैक्ट हॉस्पिटल की नई पहल, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *