मदनपुरा-जंगमबाड़ी तक सीवर बना व्यापार की राह का रोड़ा, 25 दिन से नहीं मिली राहत
रिपोर्टर विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। मदनपुरा से जंगमबाड़ी बाजार तक पिछले करीब 20 से 25 दिनों से सीवर की समस्या बनी हुई है। इसका सीधा असर यहां के कारोबार पर पड़ रहा है। बनारस की प्रमुख लकड़ी मंडियों में शामिल इस बाजार में करीब 50 दुकानें हैं, जहां दुकानदारों की रोजी-रोटी भी इस समस्या से प्रभावित हो रही है।
श्यामाचरण लहिरी मार्ग से लेकर जंगमबाड़ी बाजार, मुक्तेश्वर गली और गोदौलिया चौराहे तक जगह-जगह सीवर का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लकड़ी और अन्य सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के साथ ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित है।
इस समस्या को लेकर जब जंगमबाड़ी बाजार के व्यापारियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि लंबे समय से जारी जलभराव के कारण कारोबार करना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों की संख्या और सामान की आवाजाही प्रभावित होने से रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि समस्या की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद भी इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरते हैं और स्थिति से परिचित हैं। इसके बावजूद करीब 25 दिन बाद भी स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लगातार जल्द व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन मिल रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति नहीं बदली।
अब व्यापारियों की मांग है कि सिर्फ आश्वासन देने के बजाय सीवर की मूल समस्या का समाधान किया जाए और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि बार-बार पानी जमा न हो और बाजार का कारोबार सामान्य हो सके।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
