October 14, 2026
IMG-20260830-WA0005

बस्ती से बड़ी खबर

महिला कांस्टेबल की मौत पर पति ने उठाए गंभीर सवाल, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

बस्ती। महिला कांस्टेबल केशरी वर्मा की मौत के बाद उनके पति एवं सिपाही नागेंद्र ने इलाज में कथित लापरवाही और समय पर छुट्टी न दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। नागेंद्र ने मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, एक हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद महिला कांस्टेबल केशरी वर्मा का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति नागेंद्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात दीपक मिश्रा सहित एक अन्य कर्मचारी पर छुट्टी न दिए जाने की शिकायत करते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

नागेंद्र का आरोप है कि पत्नी की गंभीर हालत के बावजूद समय पर छुट्टी नहीं दी गई, जिससे उनके इलाज को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने पीएम हाउस पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई।

वहीं, पुलिस के अनुसार हादसे में सिर पर चोट लगने के बाद केशरी वर्मा का उपचार चल रहा था। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच कराने की बात कही है।

अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इलाज में किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी या नहीं तथा छुट्टी से संबंधित लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। महिला कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे और उनके परिवार में शोक का माहौल है।

See also  माँ पीतांबरा शक्ति पीठ में CM योगी ने की पूजा-अर्चना, दतिया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट | दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *