बस्ती- अशोकपुर माझा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया स्वर्गीय फूलन देवी का शहादत दिवस
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मोहन निषाद ने कहा— अन्याय व शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज की प्रतीक थीं स्वर्गीय फूलन देवी
दुबौलिया (बस्ती) – विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत अशोकपुर माझा स्थित रमावती ब्रह्मर्षि विद्यापीठ में स्वर्गीय फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में निषाद समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।समारोह के मुख्य अतिथि एवं हर्रैया विधानसभा क्षेत्र-307 के भावी विधायक प्रत्याशी सुरेन्द्र मोहन निषाद ने कहा कि स्वर्गीय फूलन देवी अन्याय, शोषण और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की उन्नति का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है और समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों एवं विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समाज शिक्षित और जागरूक होगा तो हर क्षेत्र में उसकी भागीदारी बढ़ेगी तथा समाज की समस्याओं का समाधान भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज निषाद ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। वहीं समाजसेवी एवं पत्रकार संदीप निषाद ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और जागरूकता बनाए रखने का आह्वान किया।आर.डी. निषाद ने स्वर्गीय फूलन देवी के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ना चाहिए।इस अवसर पर रेखा निषाद, राजाराम निषाद, दयाराम निषाद, विनोद निषाद, इं. राज बहादुर निषाद, मनीष, राम प्रसाद, राम वदन, अनिल, सुंदर, सूर्यभान, रेनू, माधुरी, राम नरेश, दशरथ, धर्मेंद्र निषाद, अनिल निषाद सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
