October 14, 2026
FB_IMG_1781087056801

बस्ती। जिले में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पति से विवाद और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला से लगातार बातचीत की तथा उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी देर तक चले प्रयास और भरोसा दिलाने के बाद महिला टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई।
महिला के सुरक्षित नीचे आने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई और उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की समस्या और पारिवारिक विवाद के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सभी तथ्यों की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *