कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण दिए सख्त निर्देश ।
बस्ती – कांवड़ यात्रा को सुरक्षित,सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने शनिवार रात्रि अयोध्या-बस्ती-गोंडा बॉर्डर स्थित लोलपुर फ्लाईओवर सहित भद्रेश्वरनाथ धाम,अमहट एवं फुटहिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी,अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक,संबंधित उपजिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत प्रवेश एवं निकास मार्ग,बैरिकेडिंग तथा कतार प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोलपुर फ्लाईओवर,अमहट एवं फुटहिया क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान,भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं सीसीटीवी कैमरों की तैनाती की समीक्षा की।
रात्रि में कांवड़ियों की सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों को क्रियाशील रखने,नियमित साफ-सफाई तथा स्वच्छ पेयजल के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे मेडिकल कैंप,पर्याप्त एम्बुलेंस एवं अग्निशमन टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी रूप से संचालित की जाएं।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
