October 14, 2026
FB_IMG_1782264973454

लखनऊ अग्निकांड के बाद सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, प्रदेशव्यापी फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

लखनऊ- मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मंगलवार शाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर लखनऊ में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक है और फायर सेफ्टी मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद में विशेष टीम गठित कर फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पहले जनजागरूकता अभियान चलाया जाए और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के नाम पर किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने भवनों के उपयोग को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिस भवन को जिस उद्देश्य के लिए स्वीकृति मिली है, उसका उपयोग उसी कार्य के लिए किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। साथ ही अग्निशमन विभाग को आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक समीक्षा और जांच अभियान तेज होने की संभावना है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  लखनऊ: पेट्रोल पंप परिसर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, बड़ा हादसा टला
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *