वाराणसी- भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीपीईएफ) के राष्ट्रव्यापी संघर्ष के चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वाराणसी ईस्ट डिवीजन एवं पश्चिम मंडल के मंडलीय कार्यालय पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जोरदार प्रदर्शन किया।
महासंघ 20 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रथम चरण में ब्लैक बैज डे मना चुका है। दूसरे चरण में 28 जुलाई को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीपीईएफ ग्रुप-सी (उत्तर प्रदेश सर्कल) के सर्कल अध्यक्ष राम रतन पांडेय एवं उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शादेजा ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि हमारी 11 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो संगठन 5 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग को बर्बादी से बचाना, कर्मचारियों पर टारगेट का दबाव बंद कराना तथा निजीकरण का विरोध करना है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सदानंद, राकेश अभिनव राय, विकास, मनीष पांडेय, दिनेश तिवारी, अशोक चौबे, शिवपूजन, पंकज, सी. अनिता, रजिया हसन, दीक्षा भारती सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
