October 14, 2026
20260610_211615

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद Aditi Yadav को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इस दौरान पार्टी के लोहिया वाहिनी, छात्र सभा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां न केवल व्यक्तिगत मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि राजनीतिक शिष्टाचार को भी आहत करती हैं। कार्यकर्ताओं ने संबंधित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी प्रतिनिधियों ने मांग की कि मामले में 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर विचार करेगी।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ की ओर से देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *