October 14, 2026
20260620_091259

डीआईजी गोरखपुर ने कुशीनगर में की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा

कुशीनगर– गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने शुक्रवार को जनपद कुशीनगर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

समीक्षा गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी पुलिसिंग, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया। साथ ही त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक के अंत में डीआईजी ने सभी अधिकारियों से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  सुनगांव उपकेंद्र पर स्वास्थ्य एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *