अयोध्या में भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन अयोध्या– श्री अयोध्या धाम में आयोजित भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में देशभर से आए जैन साधु-संतों, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में देश की सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जैन तीर्थंकरों ने अपनी साधना, तपस्या और पवित्र वाणी के माध्यम से सदैव विश्व मानवता को “जियो और जीने दो” का संदेश दिया है। यह सिद्धांत आज भी समाज में शांति, अहिंसा और सद्भावना स्थापित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में भगवान ऋषभदेव की महान परंपरा को नमन करते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की सफलता एवं जनकल्याण की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया तथा जैन धर्म के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान अयोध्या धाम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली See also एलआईसी का झांसा देकर बुजुर्ग से 19.30 लाख की ठगी, जमीन हड़पने का भी आरोप Post Views: 77 Post navigation डीआईजी गोरखपुर ने कुशीनगर में की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा माँ पीतांबरा शक्ति पीठ में CM योगी ने की पूजा-अर्चना, दतिया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत