माँ पीतांबरा शक्ति पीठ में CM योगी ने की पूजा-अर्चना, दतिया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्ध माँ पीतांबरा शक्ति पीठ पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं देश की उन्नति की कामना की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दतिया आगमन पर दतिया एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माँ पीतांबरा शक्ति पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे
योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
