October 14, 2026
20260621_053400

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उतरौला (बलरामपुर)- तहसील उतरौला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनकी अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बड़ी खबर | महाराष्ट्र के जलगांव जामोद में तीन महीने से वेतन न मिलने पर मजदूरों में आक्रोश, किसान एकता महासंघ ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *