मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दी ₹525 करोड़ से अधिक की 464 विकास परियोजनाओं की सौगात कुशीनगर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की विकास यात्रा को नई गति देते हुए कुशीनगर, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹525 करोड़ से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास की चाबियां तथा आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हर महिला, युवा और अन्नदाता किसान डबल इंजन सरकार में अपने वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा, हर नौजवान को रोजगार तथा हर बहन को स्वावलंबन के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों एवं सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। कुशीनगर में शुरू हुई ये विकास परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देंगी। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली See also पूर्व मंत्री मुकेश साहनी पहुंचे लालगंज के मेहनौना गांव, पीड़ित परिवार से की मुलाकात Post Views: 198 Post navigation सर्विलांस सेल के आरक्षी विजय यादव का ‘कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए’ पद पर चयन, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामोद में मलेरिया एवं डेंगू जनजागरूकता अभियान संपन्न, नागरिकों को बचाव के उपाय बताए