October 14, 2026
FB_IMG_1783688241845

सर्विलांस सेल के आरक्षी विजय यादव का ‘कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए’ पद पर चयन, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

बस्ती। जनपद बस्ती की सर्विलांस सेल में अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं दे रहे आरक्षी विजय यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में ‘कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए’ के पद पर हुआ है। उनके चयन पर सर्विलांस कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान स्टेनो पुलिस अधीक्षक बस्ती, सर्विलांस प्रभारी तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ ने विजय यादव को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।
अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने कहा कि विजय यादव ने सर्विलांस सेल में अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों और सहयोगी स्वभाव की सभी ने सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम का समापन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विजय यादव के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सेवा जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती- एसपी ओमवीर सिंह का वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती थाने पर आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *