बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की रीढ़, मजबूत बूथ से ही सुनिश्चित होगी जीत : संजय प्रताप जायसवाल
रुधौली (बस्ती)। विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिंह मैरेज हॉल, बसडिला मानिकचंद में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बूथ अध्यक्ष होते हैं और किसी भी चुनाव में जीत की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाती है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक किसी भी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला संयोजक एवं मंडल प्रभारी दिलीप पाण्डेय, पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सल्टौआ दुष्यंत सिंह, जिला मंत्री राकेश शर्मा, जिला मंत्री नीलम गौड़, मंडल प्रभारी सुरेन्द्र चौधरी, प्रदीप निषाद, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, विनय यादव, मंडल अध्यक्ष जमुना पाण्डेय, जनक राम गौतम, गिरजेश यादव, सुजीत सोनी, सुधाकर सिंह, सुरेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य गिल्लम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल, रामनिवास गिरि, विजय तिवारी, अभिनव उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी ‘अन्नू’, राम उग्रह जायसवाल तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसेवा के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर प्रभावी संगठनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
