October 14, 2026
IMG-20260721-WA0016

गोसाईगंज/अयोध्या- जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि.) के सदस्यों ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। समिति के सदस्य भारी श्रद्धालु भीड़ और “बम-बम भोले”, “हर-हर महादेव” तथा “जय बाबा अमरनाथ बर्फानी” के जयघोषों के बीच पवित्र गुफा तक पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया। दर्शन के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला।श्रद्धालुओं ने बताया कि गुफा में अमरत्व का प्रतीक माने जाने वाले दोनों पवित्र कबूतरों के भी दर्शन हुए, जिन्हें देखकर भक्तों की आस्था और भी प्रगाढ़ हो गई। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक दिनेश कुमार जायसवाल (पत्रकार), कोषाध्यक्ष अनंतलाल सोनी, राधेश शास्त्री, सुगंध सोनी, राहुल सोनी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बाबा अमरनाथ से जनकल्याण, क्षेत्र की उन्नति तथा देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  एंटी रोमियो टीम ने स्कूल-कॉलेज व बाजारों में चलाया चेकिंग अभियान, 42 लोगों से पूछताछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *