लालगंज –बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लालगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधाकर पाल पुत्र निर्भय प्रकाश पाल एवं सौरभ पाल पुत्र स्वर्गीय संजय पाल, निवासी ग्राम मेहनौना, थाना लालगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को बनकटा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23 जून को मृतक लक्ष्मण निषाद की पत्नी सुभावती ने थाना लालगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 22 जून की रात करीब 9:15 बजे उनके पति को गांव के कुछ लोगों ने नदी के किनारे बुलाया, जहां लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुभावती ने आरोप लगाया कि सुधाकर पाल, सौरभ पाल और अन्य लोग उनके पति के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर मचाने पर अन्य आरोपी फरार हो गए, जबकि दोनों आरोपी तब तक हमला करते रहे, जब तक लक्ष्मण निषाद की मौत नहीं हो गई। तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। Author Profile बलराम See also बस्ती- समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी बस्ती के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकातLatest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 11 Post navigation आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने सौंपा ज्ञापन अमर उजाला के “नारी शक्ति सम्मान प्रथमा-2026” समारोह में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान