बस्ती- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बस्ती द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी (DDO) तनुज त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की दिव्यांग छात्राएँ, जो किसी विद्यालय, महाविद्यालय या प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं, इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकती हैं।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम ₹65,000 तक की ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें विद्यालय, कॉलेज, पुस्तकालय, लैब एवं अन्य स्थानों तक सुगम आवागमन में सुविधा मिल सके।
आवश्यक दस्तावेज़:
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- यूडीआईडी (UDID) कार्ड
- आधार कार्ड
- अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अन्य आवश्यक अभिलेख
DDO तनुज त्रिपाठी ने सभी पात्र दिव्यांग छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, विकास भवन, बस्ती से संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
