गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 की प्रतियोगिता का भव्य समापन दिनांक 03 अगस्त 2026 (दिन-सोमवार) को पुलिस लाइन, जनपद-बस्ती में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री संजीव त्यागी पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित कर खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया । विदित हो कि गोरखपुर जोन, गोरखपुर की 51 वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स ( रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल)/कार्रबाइन एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) वर्ष 2026 का आयोजन दिनांक: 31.07.2026 से 03.08.2026 तक जनपद बस्ती मे किया गया था जिसका उद्घघाटन पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा किया गया था। जिनमे 09 जनपद क्रमशःगोरखपुर,महराजगंज,देवरिया,बस्ती,संतकबीरनगर,सिद्धार्थनगर,गोण्डा,बहराइच,बलरामपुर की टीमों ने भाग लिया । दिनांक 31.07.2026 को पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड मे एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे जनपद-बस्ती ने प्रथम, जनपद गोण्डा ने द्वितीय एवं जनपद देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात जनपद बस्ती के मुडघाट स्थित चांदमारी बट पर शूटिंग स्पोर्ट्स ( रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल)/कार्रबाइन पुरानी स्पर्धा शूटिंग प्रतियोगिता करायी गयी। एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता की चल वैजन्ती (ट्राफी) जनपद बस्ती को, रिवाल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता की चल वैजन्ती (ट्राफी) 451 अंको के साथ जनपद बलरामपुर को, तथा कारबाईन प्रतियोगिता की चल वैजन्ती (ट्राफी) 398 अंको के साथ जनपद बलरामपुर को जाती है । सभी पदक विजेताओ को हार्दिक बधाई एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । सभी पदक विजेताओ ने सम्मान पाकर हुए प्रसन्न ।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
