October 14, 2026
Oplus_131072

Oplus_131072

बस्ती- पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए जनपद बस्ती से बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अयोध्या में सरयू जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और इसके बाद बस्ती लौटकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।11 अगस्त को बाबा भदेश्वरनाथ, झूंगी नाथ, भारीनाथ बाबा सहित जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इसको लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवरिया भक्तों के आवागमन से क्षेत्र का वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से भक्तिमय बना हुआ है।

Author Profile

विवेक कुमार सिंह
विवेक कुमार सिंह
See also  बस्ती: शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *