बस्ती- हरैया क्षेत्र के करमी पट्टी गांव में वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद का समाधान एसडीएम हरैया उमाकांत तिवारी ने मात्र 20 मिनट में कर दिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम प्रकाश मिश्रा और हरेंद्र नाथ सुरेंद्र मिश्रा के बीच आबादी की भूमि में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिससे ग्रामीणों में असंतोष का माहौल बना हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम उमाकांत तिवारी स्वयं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित स्थल का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। गहन जांच-पड़ताल और आपसी सहमति के बाद रास्ते के विवाद का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा खड़ंजा निर्माण का कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया।
इस दौरान परशुरामपुर थानाध्यक्ष (एसओ) विश्वमोहन राय अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही लेखपाल, कानूनगो, ग्राम प्रधान एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
एसडीएम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका। लोगों ने एसडीएम उमाकांत तिवारी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।
Author Profile

Latest entries
दुनियाAugust 11, 2026ब्रेकिंग न्यूज़ – कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
समाचारAugust 9, 2026बस्ती से अयोध्या जलाभिषेक के लिए निकले कांवरिया भक्त, 11 अगस्त को प्रमुख शिवालयों में होगा जलाभिषेक
समाचारJune 23, 2026बस्ती: SDM हरैया ने 20 मिनट में सुलझाया वर्षों पुराना रास्ता विवाद, ग्रामीणों में खुशी की लहर
दुनियाJune 20, 2026भारत में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आज से, अजित डोभाल करेंगे अध्यक्षता
